ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आज सिलीगुड़ी में सीएम ममता की जनसभा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव प्रचार के लिए उत्तर बंगाल में हैं। उन्होंने शुक्रवार को कूचबिहार और अलीपुरद्वार में सभाएं कीं। उनका शनिवार को सिलीगुड़ी में ईस्टर्न बाइपास पर सभा करने का कार्यक्रम है। वहीं अभिषेक सिलीगुड़ी में विभिन्न व्यापारिक संगठनों और गणमान्य लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। दोनों जगहों पर सुरक्षा कड़ी है।

तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी चालसा से सिलीगुड़ी में जलपाईगुड़ी लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय के समर्थन में रैली करेंगी। चूंकि सभा शहर से सटे इलाके में होगी, इसलिए सिलीगुड़ी के कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहेंगे। सभा के बाद मुख्यमंत्री का आज कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है।

उधर अभिषेक 15 अप्रैल तक शहर के एक होटल में विभिन्न समूहों और संगठनों के साथ बैठकें करेंगे।उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल को पहले चरण में उत्तर बंगाल की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *