ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रक और घर में लगी आग

जनपद में दो स्थानों पर शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग एक मकान और ट्रक में लगी थी, जिसे समय रहते अग्निशमन दल ने काबू में कर लिया। आग से जलकर खाक होने वाली संपत्ति एक लाख रुपये से अधिक है।

अग्निशमन विभाग के मुताबिक, गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दादा नगर चौराहे के पास शुक्रवार सुबह अचानक एक मकान में आग लग गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और फायर कर्मियों ने आग को काबू में किया। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार के जनहानि की सूचना ही नहीं है।

इसी तरह बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौराहे के पास शुक्रवार सुबह ट्रक में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिल्हौर तथा फजलगंज के अग्निशमन दल के कर्मचारी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने अतिशीघ्र आग पर काबू पाने में कामयाब रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *