ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है। मृतक महिला कांस्टेबल का नाम सुष्मिता मोथे (36) है। वह प्रधान नगर थाना में सात वर्षो से कांस्टेबल के रूप में कार्यरत थी। रविवार को महिला कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार, सुष्मिता मूल रूप से दार्जिलिंग की निवासी थी। सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 नंबर वार्ड के पत्ती कॉलोनी में एक किराए के घर में अपने बेटे के साथ रहती थी। सुष्मिता माध्यमिक परीक्षा की ड्यूटी पर थी। ड्यूटी खत्म कर शनिवार देर शाम घर लौटी। इसके बाद घर के अंदर से उसका फंदा से लटकता हुआ शव देखा गया। अन्य किरायेदार ने घटना की सूचना प्रधाननगर थाना की पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *