ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बुजुर्ग महिला की आग में जलने से मौत

एक बुजुर्ग महिला की आग में जलने से मौत हो गई है। घटना शनिवार देर रात सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 40 के हैदरपाड़ा के शिवरामपल्ली इलाके की है। मृत महिला का नाम आरती कर्मकार है। उसके तीन बच्चे है। वह अपने छोटे बेटे उप्पल कर्मकार के साथ शिवरामपल्ली इलाके में रहती थी। बेटे के काम पर जाने के बाद आरती कर्मकार घर पर अकेली रहती थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को भी उनका बेटा काम पर गया था। तभी रात को अचानक पड़ोसियों ने आरती कर्मकार की घर में आग लगा हुआ देखा। पड़ोसियों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़ा और घर में घुसकर देखा तो आरती कर्मकार आग में पूरी तरह जल चुकी थी। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और महिला को सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर भक्तिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

मृतक महिला के छोटे बेटे उत्पल ने बताया कि मां करीब तीन-चार साल से मानसिक परेशानी से जूझ रही थी। उनका इलाज चल रहा था। यह आत्महत्या है या दुर्घटना वह कुछ भी नहीं बोल सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *