• February 23, 2026

1300 किलो लोहा चोरी मामले में कबाड़ी सहित दो गिरफ्तार

 1300 किलो लोहा चोरी मामले में कबाड़ी सहित दो गिरफ्तार

 क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने चोरी के मामले में कबाड़ी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लोहे का 1300 किलो सामान और 2000 नकद बरामद किए है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विकास उर्फ विकेश तथा शरीफ का नाम शामिल है। दोनों आरोपी बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में रहते हैं। 3 जून को सेक्टर 58 थाने में चोरी के धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपी विकास सेक्टर 25 में स्थित एक फैक्ट्री में गाड़ी पर ड्राइवरी करता है। आरोपी विकास 2 जून को पृथला की ओर से गाड़ी में लोहे की रोड़ भरकर फैक्ट्री में ला रहा था जिसने लालच में आकर रास्ते में ही 13 क्विंटल लोहे का सामान गायब कर दिया था और गाड़ी को गुडईयर चौक पर छोडक़र भाग गया था। शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की गई जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम ने सफलता हासिल करते हुए आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने चोरी का सामान सुभाष कॉलोनी में कबाड़ी शरीफ को बेच दिया था और उससे 3000 लिए थे और बाकी के पैसे बाद में लेने की बात कही थी। आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी कबाड़ी शरीफ को भी गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चोरी का सारा सामान बरामद किया गया तथा आरोपी विकास से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त पैसों में से 2000 बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *