ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने के आरोप में उत्तर 24 परगना जिले के हरोआ थाने की पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान न्यू बैरकपुर निवासी बाबू दत्ता और सुमन मिस्त्री तथा जगद्दल निवासी अमित कुमार तांती के रूप में हुई है।

आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से इलाके में तीन युवक खुद को पुलिस बताकर इलाके में वसूली कर रहे थे। इसकी शिकायत हरोआ थाने की पुलिस के पास भी आ रही थी। फोटो मिलने के बाद पुलिस तीनों युवकों के नाम और पहचान जानने की कोशिश कर रही थी।

हरोआ थाने के पुलिस अधिकारी बप्पा मित्रा को जानकारी मिली कि तीनों युवक उत्तर 24 परगना के राजारहाट इलाके में हैं। खबर के मुताबिक हरोआ और राजारहाट थाने की संयुक्त पुलिस बल ने राजारहाट के एक गुप्त ठिकाने से तीनों युवकों को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों काफी समय से बशीरहाट के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस बनकर ठगी कर रहे थे।

गिरफ्तार तीनों युवकों को सात दिनों की पुलिस हिरासत के आवेदन के साथ बुधवार को बशीरहाट महकमा अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *