ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के मुंबई आने के बारे में फर्जी कॉल करने वाला कल्याण शहर से गिरफ्तार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दादर स्टेशन पर आने के बारे में मुंबई के कई पुलिस स्टेशनों में फर्जी कॉल करने वाले चंद्रशेखर वामने (32) को मुंबई से सटे कल्याण शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों को कई फर्जी कॉल करके चंद्रशेखर वामने (32) ने बताया था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई दादर स्टेशन पर ट्रेन से आ रहा है। मुंबई पुलिस की टीम फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के सामने 14 अप्रैल को सुबह हुई हवाई फायरिंग के बाद गहन छानबीन कर रही है। पुलिस ने दादर में निगरानी के लिए टीम नियुक्त की और फर्जी कॉल करने वाले शख्स की भी तलाश शुरू कर दी।

स्टेशन परिसर में सब कुछ स्कैन करने के बाद पुलिस को पता चला कि यह एक फर्जी कॉल थी। बाद में पुलिस ने कॉल करने वाले की पहचान की, जिसकी लोकेशन कल्याण में पाई गई। इसके बाद पुलिस ने कल्याण के वालधुनी इलाके से चंद्रशेखर वामने को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक छानबीन में पता चला है कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है, इसी वजह से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस उसके गैंगस्टर लॉरेंस से संबंधों के साथ हर ऐंगल से छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *