ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हर पुलिसकर्मी आतंकवादियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़कर बदला लेगा : डीजीपी स्वैन

Jammu: Jammu and Kashmir DGP Rashmi Ranjan Swain addresses a press conference, in Jammu, Thursday, Nov. 30, 2023. (PTI Photo)(PTI11_30_2023_000086B)

जम्मू, 17 जुलाई। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आरआर स्वैन ने कहा कि पुलिसबल हर पुलिसकर्मी कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगा और बदला लेगा।

डीजीपी स्वैन ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस का हर पुलिसकर्मी कंधे से कंधा मिलाकर लड़कर बदला लेगा। उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि दुश्मनों को भारी कीमत चुकानी पड़े।

जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख की यह टिप्पणी डोडा जिले में पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मियों के शहीद होने के एक दिन बाद आई है। डोडा मुठभेड़ में दार्जिलिंग के कैप्टन बृजेश थापा, आंध्र प्रदेश के नायक डोकरी राजेश और राजस्थान के सिपाही बिजेंद्र और अजय कुमार सिंह का बलिदान हुआ है।

पिछले तीन हफ्तों के भीतर जम्मू क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह तीसरी बड़ी झड़प है, जो क्षेत्र में बढ़ते तनाव को रेखांकित करती है। यह घटना कठुआ जिले के सुदूर माचेडी वन क्षेत्र में सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों के घात लगाए जाने के ठीक एक सप्ताह बाद हुई है, जिसके परिणामस्वरूप पांच सैनिक बलिदान गए और कई घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *