ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने अल्प, मध्य और दीर्घकालिक विभागीय कार्य योजनायें और सशक्त उत्तराखंड पुस्तिकाओं का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय सभागार में सशक्त उत्तराखंड रोड मैप तैयार के संबंध में तैयार की गयी कार्य योजना से सम्बंधित पुस्तिकाओं-अल्प, मध्य और दीर्घकालिक विभागीय कार्ययोजनायें और सशक्त उत्तराखंड का विमोचन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी विजन और प्रखर मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार राज्य के समावेशी विकास के पूर्ण समर्पण भाव से जुटी है। विगत नवम्बर में मसूरी में चिन्तन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसके आउटकम के रूप में आज हमारे सामने राज्य के अल्पकालिक, मध्यकालिक तथा दीर्घकालिक विकास के लिए सभी विभागों के रोडमैप तैयार हैं, जिसके लिये अधिकारी सराहना के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि इन रोड मैपों के माध्यम से अधिकारी लगातार समवर्ती अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें और इन पुस्तिकाओं में जो शार्ट टर्म व लॉन्ग टर्म योजनाओं का उल्लेख किया गया है, उन्हें धरातल पर उतारने के लिये अभी से कार्य करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव एल.एल. फैनई, सचिव शैलेश बगौली, सचिव दीपक गैरोला, अपर सचिव सविन बंसल सहित संबंधित पदाधिकारी व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *