ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस पर हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टि से आग्नेयास्त्र, बंदूक एवं गोला-बारूद बनाने के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस पर हमला किया गया। घटना बुधवार रात बीरभूम जिला अंतर्गत लाभपुर के हटिया गांव की है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि लाभपुर के हटिया गांव में बदमाश बम बना रहे हैं। इसके लिए कुछ युवक असलहे के साथ एकत्र हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी। इस दौरान पुलिस पर अपराधियों ने हमला कर दिया। उन पर बम फेंके गये। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जबकि कुछ अन्य पुलिसकर्मी लड़खड़ाकर गिर पड़े। घायल पुलिसकर्मी को पहले सिउड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया और वहां से उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया। इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आग्नेयास्त्र, बंदूक बनाने के उपकरण और बहुत सारा गोला-बारूद बरामद किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीरभूम दूसरे वासेपुर जैसा बन गया है। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के पास से चार आग्नेयास्त्र और बंदूक बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *