ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आंखों में मिर्ची पाउडर डाल लूटे ग्यारह लाख

जयपुर, 6 अगस्त चित्रकूट थाना इलाके में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की आैर आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर ग्यारह लाख रुपये लूट ले गए। पीड़ित युवक ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

एएसआई शोभाग सिंह ने बताया कि पीडित युवक बलदेव सिंह (24) ने मामला दर्ज करवाया है कि उस के जानकार मनीष ने उसे बताया कि कुछ लोग हैं, जो रुपये को डॉलर में जमा कर के अच्छा मुनाफा देते हैं। इस पर 1 अगस्त को ग्यारह लाख रुपये लेकर मनीष के बताई जगह जयपुर मॉल पहुंचा। जहां पर उसे एक काली स्विफ्ट कार मिली। गाड़ी में दो युवक बैठे हुए थे। जिन्होंने बलदेव को कार में बैठा लिया। पीड़ित बलदेव को लोग सही नहीं लगे। इस पर बलदेव ने उन्हें गाड़ी रोकने और उसे नीचे उतारने के लिए कहा। आरोपितों ने उसे नीचे नहीं उतार कर मारपीट शुरू कर दी। वहीं एक बदमाश ने उसकी आंख में मिर्ची डालकर ग्यारह लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाश दौ सौ फीट बाईपास से पहले गाड़ी से बाहर धक्का देकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *