ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की मौत, बच्चा घायल

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा जंगल में रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे एक हाथी की कटकर मौत हो गई जबकि उसका बच्चा घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल हाथी के बच्चे को रेस्क्यू कर उसका उपचार शुरू कर दिया है।

बुधवार की रात करीब तीन बजे लालकुआं बरेली रेल खंड के श्मशान घाट के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक हथनी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके साथ चल रहा उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। एसडीओ गौला अनिल जोशी के टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोला रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी चंदन अधिकारी ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए हाथी के बच्चे को इलाज के लिए डॉली रेंज लालकुआं भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *