ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी नीरजा ने खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 में ब्रॉन्ज जीता, उत्तराखंड का नाम किया रोशन

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय 10 दिसंबर से 17 दिसंबर तक खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 उत्तराखंड में ऋषिकेश शहर से बैडमिंटन खिलाड़ी नीरजा गोयल ने ब्रांन्ज जीत कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम दिल्ली में किया जा रहा है। यह 10 से 17 दिसंबर तक है। इसमें हमारे देश के अलग–अलग जगहों से पैरा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम की शुरुआत मौजूदा खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने की। इस आयोजन में देश के 1300 से अधिक पैरा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। इसमें ऋषिकेश उत्तराखंड से नीरजा गोयल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल ऋषिकेश का नाम रोशन किया है।

नीरजा गोयल ने अपनी इस कामयाबी के लिए अपनी छोटी बहन नूपुर गोयल , जितेंद्र बिष्ट , विकास, आशीष देहरादून, संभव सोनी ,भरत मंदिर इंटर कॉलेज सहित उत्तराखंड की जनता का हार्दिक आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *