ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ईडी का डीपीआईआईटी के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के ठिकानों पर छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के ठिकानों पर छापेमारी की है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी धनशोधन जांच के तहत मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत डीपीआईआईटी के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के परिसरों की तलाशी ले रही है। ईडी की यह कार्रवाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से हाल ही में दर्ज एक प्राथमिकी पर आधारित है। इससे पहले सीबीआई ने फरवरी में 1982 बैच के आईएएस रमेश अभिषेक के यहां छापेमारी की थी। सीबीआई और ईडी ने उनकी बेटी वानेसा के खिलाफ भी मामले दर्ज किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *