ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विदेशी फंडिंग को लेकर भाजपा ने केजरीवाल से पूछा- यह पैसा खालिस्तान से फंडिंग का तो नहीं?

भारतीय जनता पार्टी ने विदेशी फंडिंग को लेकर आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। पार्टी ने केजरीवाल से सवाल किया कि कहीं यह पैसा खालिस्तान से फंडिंग का तो नहीं है? देश यह जानना चाहता है। इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय महाचिव तरुण चुघ ने मीडियाकर्मियों से कहा कि यह देश की एकता और अखंडता पर एक तरह से हमला है। जॉर्ज सोरोस जैसे लोग भारत को बर्बाद करना चाहते हैं और केजरीवाल एवं उनकी पार्टी उनके हाथों में खेल रहे हैं। चुघ ने कहा कि ईडी के इन आरोपा का केजरीवाल को जवाब देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) का उल्लंघन कर सात करोड़ रुपये से अधिक का विदेशी धन हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *