ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिमाचल प्रदेश के चम्बा में भूकम्प के हल्के झटके

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकम्प के झटके लगे हैं। जम्मू-कश्मीर से सटे राज्य के चम्बा जिला में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप के झटके दिन में एक बजकर 16 मिनट पर कुछ सेकंड के लिए आए। भूकंप की तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 3 दशमलव 1 मापी गई और इसका केंद्र जमीन की सतह से लगभग 9 किलोमीटर नीचे रहा। फिलहाल भूकंप की तीव्रता कम होने से जिले में कहीं भी जान-माल को नुकसान नहीं पहुंचा है।

चम्बा में पिछले कुछ वर्षों से कई बार भूकम्प के झटके लग चुके हैं। हालांकि ज्यादा बार भूकम्प की तीव्रता कम रही है। चम्बा के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी भूकंप के झटकों से बार-बार धरती डोल रही है। राज्य में बीते साल के भूकंप के आंकड़े स्तब्ध करने वाले हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोजी के आंकड़ों के अनुसार हिमाचल में बीते वर्ष 2023 में लगभग 25 बार भूकंप आया। इन झटकों को लोगों ने महसूस किया है। हालांकि अधिकतर मर्तबा भूकंप की तीव्रता रियेक्टर स्केल पर तीन से चार तक रही। इनमें जून से अगस्त माह तक 15 बार भूकम्प आया। जून माह में तीन, जुलाई माह में आठ और अगस्त माह में चार बार भूकंप के झटके लगे। ज्यादातर भूकंप चंबा जिला व इसके आसपास के इलाके में आया

बता दें कि हिमाचल प्रदेश भूकम्प के लिहाज से अति संवेदन शील ज़ोन चार व पांच में शामिल है। वर्ष 1905 में चम्बा व कांगड़ा जिलों में आये विनाशकारी भूकंप से 10 हज़ार से अधिक लोगों की मौतें हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *