ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

थानाध्यक्ष की हठधर्मिता के कारण सिपाही की पत्नी-नवजात की मौत

पुलिस विभाग में तैनात सिपाही की पत्नी और उसके जन्मे बच्चें को सही समय पर इलाज न मिलने पर मौत हो गई। सिपाही ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि अगर वो मुझे छुट्टी दे देते तो पत्नी को बेहतर इलाज दिलवाकर उसे और अपने बच्चे को बचा लेता। सिपाही ने थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।

वर्तमान में थाना रामपुरा में तैनात सिपाही विकास ने बताया कि वो कई दिनों से थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह से गर्भवती पत्नी का प्रसव अच्छी जगह कराने के लिए छुट्टी माँग रहा था। लेकिन एसओ साहब ने उसकी एक भी बात नहीं सुनी और छुट्टी देने से साफ मना कर दिया। बीती शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन गर्भवती को गांव के अस्पताल ले गये। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ी तो इलाज के लिए मैनपुरी भेज दिया। मैनपुरी से गर्भवती को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा जाते समय रास्ते में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई।

सिपाही का आरोप है कि अगर एसओ रामपुरा अर्जुन सिंह छुट्टी दे देते तो आज उसकी पत्नी और बच्चा जीवित होते। सिपाही ने एसओ के हिटलरशाही रवैये की शिकायत पुलिस अधीक्षक इराज राजा से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *