• October 15, 2025

चार डीएसपी का तबादला

 चार डीएसपी का तबादला

रांची, 20 जून  राज्य सरकार ने चार डीएसपी का तबादला किया है। रांची में विशेष शाखा में पदस्थापित डीएसपी समीर कुमार सवैया को लोहरदगा जिले के किस्को का डीएसपी बनाया गया है। इसीप्रकार सीटीसी मुसाबनी में पदस्थापित डीएसपी अनिमेष गुप्ता को बोकारो का डीएसपी मुख्यालय, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मुजीबुर रहमान को विशेष शाखा रांची का डीएसपी और पलामू आईआरबी-10 में पदस्थापित डीएसपी बेनेडिक्ट मरांडी को गिरिडीह आईआरबी- 9 का डीएसपी बनाया गया है।

इस संबंध में बुधवार देर रात गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *