• December 30, 2025

हिट एंड रन नियम का ड्राइवर यूनियन ने विरोध किया, सड़कों पर चक्का जाम

 हिट एंड रन नियम का ड्राइवर यूनियन ने विरोध किया, सड़कों पर चक्का जाम

हाल ही में लागू हिट एंड रन नियम का ड्राइवर यूनियनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। नववर्ष के पहले दिन ही चालकों ने जगह-जगह हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। चालकों की हड़ताल से आम लोगों को भारी समस्याओं सामना करना पड़ रहा है। जनपद की कई सड़कों और नेशनल हाइवे को ड्राइवरों द्वारा रोक दिया गया है।

भारतीय न्याय दंड संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों के नियम सख्त कर दिए गए हैं। अब अगर किसी चालक से किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट होता है तो उसको एक अच्छा मुआवजा और सजा चालकों को ही देनी पड़ेगी है। इस नियम के आते ही चालकों में खासा रोष देखने को मिल रहा है। वहीं नववर्ष की शरुआत होते ही चालकों ने सड़कों पर चक्का जाम कर दिया है। दोनों सदनों में पास हुए नए कानून का विरोध कर नारेबाजी भी जगह-जगह जारी है। चालकों के हड़ताल से आम लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोई भी सड़क पर साधन न मिलने की वजह से लोग पैदल अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं।

जनपद के नवीपुर, रसूलाबाद, रनियां भोगनीपुर, सिकंदरा, रुरा सहित जिले भर में कई जगह चक्का जाम हुआ है। प्रदर्शन कारियों को पुलिस और प्रशासन के अफ़सर समझाने में लगे हैं पर कोई भी चालक सुनने को तैयार नहीं है।

प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालक आशीष का कहना है कि चालकों के पास इतना पैसा कहां से आएगा। कोई भी चालक कभी जानकर दुर्घटना को अंजाम नहीं देता है, वो हो जाती है। अगर हमारे ऊपर कानून लाया गया है तो यह भी कानून हो की ड्राइवरों को एक लाख रूपये की तनख्वा दी जाये तथा जब उसकी मौत होती है तो उसे करोड़ों में मुआवजा दिया जाये। कानून वापस न होने तक चालकों ने हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *