ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रक व बस चालकों ने रोडवेज बसों का चक्का जाम किया

नए परिवहन नियमों के विरोध में सोमवार को ट्रक और रोडवेज बसों के चालकों ने हड़ताल करके बसों का चक्का जाम कर दिया। नए साल में रोडवेज बसें नहीं चलने पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए परिवहन नियमों का ट्रांसपोर्ट कारोबारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के बैनर तले कारोबारी इसका विरोध कर रहे हैं। सोमवार को बस और ट्रक चालकों ने हड़ताल कर दी। इस दौरान चालकों ने रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया। डिपो से रोडवेज बसें नहीं निकली। बसें नहीं चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया ट्रक चालक संगठन ने एक जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया था। चालकों ने भैंसाली बस अड्डे, सोहराब गेट बस स्टैंड से बसों को बाहर नहीं निकलने दिया गया।

रोडवेज के मेरठ परिक्षेत्र के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक लोकेश राजपूत के अनुसार, ट्रक चालकों ने भैंसाली बस डिपो, मेरठ बस डिपो, सोहराब बस स्टैंड पर बसों को बाहर नहीं निकलने दिया है। हम उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। आसपास के जिलों में भी ऐसी स्थिति बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *