ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यमुनानगर में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल बेअसर,अस्पतालों में सभी सेवाएं रही जारी

यमुनानगर, 25 जुलाई  हरियाणा मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन के आह्वान पर सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल का गुरुवार काे नागरिक अस्पताल में कोई असर देखने को नहीं मिला। ओपीडी में जहां मरीजों की संख्या कम रही। वहीं आपातकालीन सेवाओं सहित ओपीडी के लिए डॉक्टर की उपस्थिति रही। अपनी लंबित मांगों की अधिसूचना जारी न होने से नाराज हरियाणा मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को जिला यमुनानगर के सरकारी डॉक्टर सहित पूरे हरियाणा के डॉक्टरों ने हड़ताल की है।

इस मौके पर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉक्टर विपिन गोंदवाल ने बताया कि पहले भी दिसंबर माह में हमने पूर्ण हड़ताल की थी। इसके बाद 18 जुलाई को संगठन व सरकार के बीच सहमति बनी थी कि एसीपी इन सर्विसेस, इन सर्विस पीजी बांड एक करोड़ से 50 लाख रूपये करने, 150 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की पोस्ट रूटिंग प्रमोशन भरने के लिए वन टाइम सिलेक्शन का अप्रूवल, 3 हजार रूपये प्रति माह कन्वीनियंस अलाउंस के अप्रूवल की अधिसूचना 25 जुलाई से पहले कर दी जाएगी। लेकिन सरकार ने इस पर भी अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की।

उन्होंने कहा कि हमारा संगठन कभी भी हड़ताल के पक्ष में नहीं रहा है लेकिन लंबे समय से सरकार की ओर से आश्वासन मिल रहा था। लेकिन उसकी सूचना जारी नहीं की गई थी। जिसको लेकर डॉक्टरों को आज हड़ताल पर जाने पर मजबूर होना पड़ा, वहीं जिला नागरिक अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिव्या मंगला का कहना है कि आज की डॉक्टरों की हड़ताल के चलते जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने समय रहते ही जिला रेजिडेंट डॉक्टरों और एनएचएम सर्विसज के अंतर्गत डॉक्टरों की सेवाएं ली है। अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं और ओपीडी को सुचारू रूप से जारी रखा गया है। हालांकि मरीजों की आज संख्या जरूर कम है लेकिन डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *