ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिलाधिकारी ने 120 जन शिकायतों की सुनवाई की

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में सोमवार को जनसुनवाई में 120 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकतर शिकायतें भूमि सम्बन्धी प्राप्त हुईं।

इसके अतिरिक्त अतिक्रमण, जल भराव, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड बनाने, आयुष्मान कार्ड से उपचार कराने, रास्ता रोके जाने, ट्यूबवेल के लिए दी गई भूमि के बदले भूमि दिलवाने, भूमि का सीमांकन करने, कोविड काल के दौरान अधिग्रहण किए गए वाहन का भुगतान कराने, शराब की ओवर रेटिंग के संबंध में थी।

जिलाधिकारी सोनिका ने निर्देश दिए कि अविवादित विरासतन के प्रकरण तथा भूमि सीमाकंन के प्रकरणों के साथ ही अतिक्रमण एवं सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों का निस्तारण किया जाए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि पेंशन प्रकरणों को अभिलेखीय कार्यवाही पूरी करते हुए यथाशीघ्र निस्तारित करें।

भोपालपानी में घरों में पानी घुसने की शिकायत पर 2 विभागों द्वारा कार्यवाही अपेक्षित होने पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि समस्या का स्थाई समाधान किया जाए यदि स्थाई समाधान में समय लग रहा है तो तात्कालिक समस्या का समाधान किया जाए। शराब की ओवर रेटिंग की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी को औचक निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा।

मालदेवता में सरकारी भूमि अतिक्रमण कर अवैध निर्माण की शिकायतों पर एमडीडीए के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार माजरी माफी में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर उपजिलाधिकारी डोईवाला को निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीडीओ झरना कमठान, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार, उप जिलाधिकारी सदर नंदन कुमार, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला पूर्ति अधिकारी विवेक शाह सहित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *