ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चेक गणराज्य के पीएम और सीएम भजनलाल की होगी संवाद बैठक, पर्यटन-लघु उद्योग को बढ़ावे पर होगी चर्चा

चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र पियाला गुरुवार को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। दोपहर में चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जयपुर के कूकस स्थित होटल लीला पैलेस में संवाद बैठक होगी। बैठक में पर्यटन और लघु उद्योग को बढ़ावा देने पर संवाद होगा। प्रधानमंत्री पेट्र पियाला बैठक में पर्यटन और लघु उद्योग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में पर्यटन और रोजगार के प्रोत्साहन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार और राजस्व सृजन के साथ ही संस्कृति का आधान प्रदान होगा। राजस्थान में पर्यटन के साथ ही उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में औद्योगिक विकास और प्रदेश में लघु और कुटीर उद्योग के माध्यम से शहरी और दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजित करने जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

साथ ही, राजस्थान में विदेशी निवेश से विभिन्न प्रकार की इंडस्ट्रीज कंपनी स्थापित हो ऐसा प्रयास रहेगा। राजस्थान में विदेशी तकनीक को बढ़ावा मिले, जिससे विज्ञान, प्रौद्योगिकी, आईटी, दूरसंचार, स्वास्थ्य सेवाओं और साइबर क्षेत्र में अधिक से अधिक तकनीकी का इस्तेमाल किया जा सके। पर्यटन, उद्योग, निवेश और तकनीकी के आदान-प्रदान के लिए चेक गणराज्य में प्रतिनिधि मंडल का आदान-प्रदान होगा। चेक गणराज्य की राजधानी प्राग और राजस्थान की राजधानी जयपुर दोनों का ही समृद्धि इतिहास रहा है। राजनीतिक सांस्कृतिक और आर्थिक मामले में दोनों ही शहर हमेशा से केंद्र में रहे हैं।

संवाद बैठक के दौरान चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री के साथ चेक गणराज्य के विदेश मंत्री, एंबेसडर, राजदूत, राजकीय प्रवक्ता, स्ट्रेटजी एक्सपट्र्स और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे. राजस्थान सरकार की ओर से मुख्य सचिव, पर्यटन, उद्योग, रीको, उच्च शिक्षा, गृह, वाणिज्य उद्योग विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री के सम्मान में राजस्थान के मुख्यमंत्री की ओर से होटल लीला पैलेस में दोपहर का भोज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *