ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री आज राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण करेंगे पुरस्कार

केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 में रायपुर नगर निगम को वाटर प्लस श्रेणी और गार्बेज फ्री सिटी सर्वेक्षण में फाइव स्टार रेटिंग दिया है। वहीं स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सफाई में अच्छे प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के पांच निकायों को चुना गया है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यह पुरस्कार दिल्ली में भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ग्रहण करेंगे।कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सफाई में अच्छे प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के पांच निकायों रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को चुना गया है ।पिछले दो वर्षों से रायपुर निगम को थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त हुई थी। गार्बेज फ्री सिटी के अंतर्गत कचरे से मुक्त शहर की रेटिंग केंद्र सरकार की टीम ने फील्ड सर्वे कर हर वर्ष करता आया है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ साल 2017 में ओडीएफ राज्य होने का दर्जा हासिल कर चुका है।प्रदेश में तीन लाख से ज्यादा घरों में शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। मिशन क्लीन के तहत 10 हजार से ज्यादा स्वच्छता दीदियों को अप्वाइंट किया गया है जो ना सिर्फ घरों से कचरा इकट्ठा करती है बल्कि इस कचरे से खाद बनाकर भी बेचती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *