ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर महिला समेत तीन पर केस

मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव नानपुर में भूमि बेचने के नाम पर व्यक्ति से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित द्वारा 156/3 के तहत दर्ज कराए गए वाद के बाद न्यायालय ने मामले में आरोपितों के विरूद्ध केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। बुधवार को कुंदरकी थाने में आरोपित महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कटघर थाना क्षेत्र में पंडित नगला शाहीदाबाद निवासी मुनिबुर्रहमान ने 156/3 के तहत दायर किए वाद के माध्यम से न्यायालय कोर्ट को बताया था कि महबुल्लागंज निवासी अखिलेश चन्द्र अग्रवाल की पत्नी अमृत अग्रवाल ने अपने अन्य दो साथियों के साथ उससे अपनी जमीन बेचने के नाम पर तीन करोड़, एक लाख 50 हजार रुपये लिए थे। जब उसको महिला की धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने महिला से जमीन का बैनामा करने को कहा। इस पर वह उसे टरकाने लगी। इसके बाद पीड़ित को पता चला कि महिला का अपने पुत्र अमिताभ अग्रवाल से संबंध सही नहीं है। वह छल कपट करके अपनी संपत्ति के साथ अपने पुत्र की संपत्ति भी बेचना चाहती है। इस बात पर उनका विवाद हो गया। तब महिला ने सात लाख, 50 हजार रुपये उसको वापस कर दिए। महिला पर दो करोड़ 26 लाख 50 हजार रुपये बाकी रह गए।

आरोप है कि बीते 04 जनवरी को वह अपनी रकम वापस लेने महिला के पास पहुंचा तो उसे उसने घर में उसे बंधकर बनाकर लिया। उसके साथ मारपीट भी की। उसका आरोप है कि उससे एग्रीमेंट की तरह जबरन कागजों पर हस्ताक्षर व अंगूठे भी लगवा लिए। पैसे वापस करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने कोर्ट को बताया कि आरोपित महिला उसे धमकी दे रही है। कोर्ट के आदेश पर थाना कुंदरकी पुलिस ने महिला सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *