ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने पत्नी के साथ मतदान किया

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने पत्नी के साथ लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में रामआसरे पुरवा हुसडिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। मतदान के बाद पुलिस महानिदेशक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में सुबह से अभी तक सकुशल मतदान हो रहा है। मैंने भी अपना मतदान कर दिया है।

पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रदेश के 21 जनपदों में 14 संसदीय क्षेत्र में मतदान शांति पूर्वक चल रहा है। पूर्व में भी चार चरणों में भी मतदान शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 10 हजार संख्या में निरीक्षक, उपनिरीक्षक और पुलिस अधिकारियों को पांचवें चरण में तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं में बेहद उत्साह है। लोकतंत्र के पर्व को मनाने के लिए हर वर्ग का मतदाताओं अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केन्द्र पहुंच रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस के हमारे जवान भी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तरह से तैनात है। हर प्रकार की गतिविधि पर उत्तर प्रदेश पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *