ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डीजीपी ने की 5 पुलिस अधीक्षकों के साथ विशेष बैठक

तिनसुकिया में आज असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह की एक विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में ऊपरी असम के पांच जिला पुलिस अधीक्षकों ने भाग लिया।

आपको बता दें कि ऊपरी असम के पांच जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ इस बैठक में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। स्वतंत्रता दिवस के साथ ही डीजीपी ने जिला पुलिस अधीक्षकों से कानून व्यवस्था के साथ-साथ उग्रवादी गतिविधियों पर भी चर्चा की।

असम पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय करेगी कि कोई शरारती तत्व उस दिन कोई शरारत न कर सके। इस बैठक में कानून व्यवस्था के क्षेत्र में भी विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *