ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

होली रसिया गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर उड़ाया गुलाल

ब्रज में होली का खुमार बसंत पंचमी से मंदिर-देवालयों में शुरू हो चुका है। यह होली का उत्सव 41 दिनों तक चलता रहेगा। सोमवार को मथुरा शहर स्थित ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में पूर्वान्ह रसिया गायन के बीच जमकर श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाया।

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में सुबह राजभोग के दर्शन में भक्त जमकर झूमे। मंदिर के मुखिया ने भक्तों पर ठाकुरजी की प्रसादी के रूप में गुलाल फेंका गया। इस गुलाल से रंगे जाने पर भक्तों ने खुद को सौभाग्यशाली माना। इस मौके पर ‘होली आई रे, श्याम मेरी सुध लीजो, होली खेलन आए श्याम, आज बृज में होली रे रसिया, बृज की तोहे लाज मुकुट वाले’ अनेक होली रसिया गीतों का गायन हुआ। यह रसिया गायन राजभोग के दर्शन में बृज फाग द्वारकेश रसिया मंडल द्वारा गाए गए। अब से यह होली रसिया गायन प्रातः 10 से 11 राजभोग के दर्शन में प्रतिदिन गाए जाएंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *