ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

थराली के देवराड़ा गांव को नगर पंचायत से पृथक करने की मांग

चमोली जिले के नगर पंचायत थराली में सम्मिलित वार्ड दो देवराड़ा के ग्रामीणों ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर देवराड़ा गांव को नगर पंचायत से अलग करने की मांग की है।

नगर पंचायत के वार्ड दो के निवासी दलवीर सिंह नेगी, पूर्व पार्षद सीमा देवी, जयशंकर प्रसाद का कहना है कि वार्ड दो जो की पूर्व में ग्राम पंचायत देवराडा था, थराली नगर पंचायत बनने के बाद इसे नगर पंचायत में शामिल कर दिया गया है। परंतु ग्रामीण अपने गांव को नगर पंचायत में नहीं रखना चाहते है क्योंकि नगर पंचायत में सम्मिलित होने के बाद से ग्रामीणों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि नगर पंचायत में सुविधाऐं कम और असुविधा ज्यादा हो रही है। साथ ही ग्रामीणों को मनरेगा की योजना से भी वंचित रहना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि उनके गांव को नगर पंचायत से पृथक नहीं किया जाता है तो वार्ड दो के निवासियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

ज्ञापन देने वालों में देवराडा नगर पंचायत पृथक्करण संघर्ष समिति के संरक्षक दलबीर सिंह नेगी, अध्यक्ष महिला मंगल दल गौरी देवी, पूर्व पार्षद सीमा देवी, सचिव जयशंकर प्रसाद, सरपंच लाल सिंह, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *