ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आर्केस्ट्रा में हथियार लहराने वाले आरोपी गिरफ्तार

जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागापाकड़ गांव में एक आर्केस्ट्रा के दौरान हथियार लहराने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इसकी जानकारी देते अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागापाकड़ गांव में एक शादी समारोह के दौरान आयोजित ऑर्केस्ट्रा में लाइसेंसी हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था,जिसका सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरसिद्धि थानाध्यक्ष रंजय कुमार, अरेराज ओपी थानाध्यक्ष विभा कुमारी एसआई कल्याण व उमेश पासवान व सशस्त्र बल ने छापेमारी करते हुए तीनो आरोपी गिरफ्तार किया गया।इस दौरान एक राइफल, 315 बोर का जिंदा 9 गोली एवं एक लाइसेंस बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ओलाहां ग्राम निवासी राजन दुबे, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के वीरता मठिया के सत्येंद्र गिरी एवं गोविंदगंज थाना क्षेत्र के कौवाहां निवासी संजय कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने जब इनका मेडिकल जांच कराया तो सभी में शराब पीने की पुष्टि हुई।

जब्त किये गये राइफल का लाइसेंस राइफल संजय कुमार मिश्रा के नाम पर रजिस्टर्ड है,जो उस शादी समारोह में अपने साथ लेकर गए थे,वही राजन दुबे ने उक्त लाइसेंसी हथियार को अपने हाथ में लेकर ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी के नाच के दौरान लहरा रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि राइफल संजय कुमार मिश्रा का है। जिसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *