ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रामगिरी महाराज के खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने की मांग

जालौन, 23 अगस्त। पैगंबर-ए- इस्लाम के खिलाफ़ विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा तथा रामगिरी महाराज के खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

गाैरतलब है कि पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालते हुए रामगिरी महाराज के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए जानकारी हुई है कि रामगिरी महाराज ने नासिक के सिन्नर इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने पैगंबर-ए- इस्लाम पर अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिससे विशेष धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं और मुस्लिमाें में आक्रोश व्याप्त है। इस तरह की टिप्पणी से देश में सौहार्द बिगड़ सकता है। इसलिए रामगिरी महाराज के खिलाफ़ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *