ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली में मतदाता सूची सत्यापन अभियान तेज, 93% वोटर्स तक पहुंचे एन्यूमरेशन फॉर्म

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। चुनाव आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के करीब 93 प्रतिशत मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) द्वारा 12 जुलाई की रात 8 बजे तक जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे चरण के तहत अब तक 1 करोड़ 35 लाख 45 हजार 954 एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 45 लाख से अधिक है, जिनमें से 93.35 प्रतिशत लोगों तक फॉर्म पहुंच चुका है।

डिजिटाइजेशन का काम भी हुआ शुरू

फॉर्म वितरण के साथ-साथ उन्हें डिजिटल रूप से दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अब तक 11 लाख 15 हजार 950 फॉर्म, यानी कुल फॉर्म का 7.69 प्रतिशत, कंप्यूटर सिस्टम में दर्ज किया जा चुका है।

चुनाव आयोग का कहना है कि आने वाले दिनों में फॉर्म जमा करने और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया में और तेजी लाई जाएगी।

फॉर्म वितरण में ये जिले रहे सबसे आगे

  • वेस्ट दिल्ली: 96.99% मतदाताओं तक फॉर्म पहुंचे।
  • साउथ दिल्ली: 96.45% मतदाताओं तक फॉर्म वितरित।
  • नॉर्थ ईस्ट दिल्ली: 96.41% के साथ तीसरे स्थान पर।

डिजिटाइजेशन में टॉप-3 जिले

  • आउटर नॉर्थ दिल्ली: 17.75% फॉर्म डिजिटल किए गए।
  • साउथ वेस्ट दिल्ली: 11.28% फॉर्म डिजिटाइज हुए।
  • सेंट्रल नॉर्थ दिल्ली: 9.66% फॉर्म डिजिटल किए गए।

कैसे काम कर रही है पूरी प्रक्रिया?

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिकता हर पात्र मतदाता तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाने की है। इसके बाद भरे हुए फॉर्म एकत्र कर उन्हें डिजिटल रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।

बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) प्रत्येक मतदाता को फॉर्म की दो प्रतियां दे रहे हैं। इनमें से एक प्रति मतदाता अपने पास रसीद के तौर पर रख सकता है, जबकि दूसरी प्रति भरकर BLO को वापस देनी होगी। इसके अलावा, मतदाता चाहें तो अपना फॉर्म ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं।

7 अक्टूबर को जारी हो सकती है अंतिम मतदाता सूची

चुनाव आयोग ने बताया कि सत्यापन, संशोधन और दावों-आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को प्रकाशित किए जाने की संभावना है।

आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और समय रहते इस प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी मतदाता जानकारी को अद्यतन कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *