ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली: संजय सिंह ने की ED के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग

दिल्ली: देश की रजधानी दिल्ली में शराब घोटाले मामले में अब नए- खुलासे सामने आ रहे है | शराब घोटाले मामले में दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा को ED ने चिट्ठी लिखी है | राघव को शराब घोटाले मामलें में ED के द्वारा दिए गए नोटिस के बाद आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय वित्त सचिव को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने ईडी के डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है।

निकाय चुनाव: 37 जिलों में मतदान कल, दिशा-निर्देश जारी

आपको बता दें कि संजय सिंह ने चिट्ठी लिखा कर मांग की है कि डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और असिस्टेंट डायरेक्टर जोगिंदर सिंह ने मेरी छवि को नुकसान पहुंचाया है| इन दोनों अधिकारीयों ने अपने पद का दुरूपयोग किया है। बिना किसी आधार के मेरा नाम लिया गया है। मैंने दोनों अधिकारियों को 48 घंटे का नोटिस दिया था, न अधिकारियो ने जवाब दिया न ही माफी मांगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *