ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

जौनपुर, 07 जुलाई तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कलिंजरा क्रासिंग के पास रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान कलिंजरा गांव के रहने वाले सुजीत निषाद (28) के रूप में हुई है। परिजनों ने बेटे की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई है।

सुजीत तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कलिंजरा गांव निवासी शमशेर निषाद का बेटा था। रविवार सुबह कलिंजरा क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव बरामद हुआ। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले, जिससे परिजनों ने युवक की हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई है।

ग्रामीणों की मानें तो शनिवार रात सुजीत और उसके पिता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद गांव के ही कुछ लोग युवक को अपने साथ लेकर कहीं चले गए और सुबह युवक का लाश रेलवे ट्रैक पर पाया गया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *