ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गिरिडीह में दो बच्चों के शव मिले, मां और दस माह का बच्चा लापता

गिरिडीह, 7 जुलाई। जिले के नक्सल प्रभावित पीरटांड़ थाना क्षेत्र स्थित धावाटांड़ में रविवार की सुबह एक नाले से एक ही परिवार के दो बच्चों के शव मिले। दोनों बच्चे रिश्ते में भाई-बहन हैं। इनकी पहचान बिशनपुर पंचायत के धावाटांड़ निवासी राधिका कुमारी (10) और सचिन सोरेन (7) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद से दोनों बच्चों की मां और एक दस माह का बच्चा गायब है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल शुरू की। स्थानीय लोग बच्चों की हत्या की आशंका जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *