ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दहेज हत्या में फरार चल रहा नामजद आरोपित गिरफ्तार

 मुरादाबाद के थाना कांठ पुलिस ने शनिवार रात्रि में 9 दिन पूर्व हुई दहेज हत्या में नामजद चल रहे फरार आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम खंड साल जुनारदार निवासी राहुल कुमार उर्फ रोहित पुत्र इंद्रपाल सिंह की शादी नौ वर्ष पूर्व जनपद अमरोहा के थाना अमरोहा देहात के ग्राम अजरपुर निवासी ब्रज देवी उर्फ वाणी के साथ हुई थी। उनका एक 8 वर्ष का बेटा भी है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर राहुल तथा उसके स्वजनों ने 14 जून को विवाहिता ब्रज देवी की हत्या कर फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को कांठ पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपित पति राहुल उर्फ रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *