• February 14, 2026

समाजवादी मूल्यों को बचाने का काम कर रही सपाः अखिलेश यादव

 समाजवादी मूल्यों को बचाने का काम कर रही सपाः अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पीडीए की प्रथम चरण की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर पार्टी मुख्यालय से रवाना किया। प्रथम चरण की यह यात्रा 01 फरवरी को गाजियाबाद पहुंचकर संपन्न होगी। पीडीए का मतलब- पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक है।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि समाजवादी पार्टी इकलौती ऐसी पार्टी है जो समाजवादी मूल्यों को बचाने का काम कर रही है। अखिलेश ने कहा, मैं सबसे पहले अनंतराम जायसवाल को याद करता हूं। वह उन समाजवादी नेताओं में थे जिन्होंने समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किया। उस आंदोलन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब नई पीढ़ी की है। समाजवादी आंदोलन को और भी मजबूत बनाया नेताजी ने।

अखिलेश ने कहा कि हमें उम्मीद है कि पीडीए यात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा का संदेश गांव-गांव तक जाएगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादियों की जो लड़ाई है वह किसान, गरीब और पिछड़े, दलित को सम्मान दिलाने की है। नौजवान अपना बायोडाटा लेकर घूम रहा है, लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *