ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डॉ.अजय चौटाला को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र

जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने का निमंत्रण पत्र मिला है। इस सिलसिले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चंपतराय की ओर से जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को भेजे गए अपने निमंत्रण पत्र में कहा कि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

माना जा रहा है कि इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अति विशिष्ट व्यक्तियों को ही निमंत्रण दिया जा रहा है और इस कड़ी में डॉ. अजय सिंह चौटाला के रूप में निमंत्रण पत्र देकर मानो पूरे सिरसा जिले को ही गौरवान्वित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *