ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर में कुकर्म के बाद गाय की हत्या, पेड़ से बंधा मिला शव

कानपुर में एक माह में दूसरी बार गाय के साथ कुकर्म की घटना मंगलवार को सामने आई। इस बार कुकर्म करने के बाद गाय की हत्या कर दी गई और शव को पेड़ से बांध दिया गया। सूचना पर पहुंचे डीसीपी साउथ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र निवासी रानी दुग्ध पालन का कार्य करती है और सोमवार को ही एक नई गाय 18 हजार रुपये में माधवबाग से लेकर आई थी। रानी के मुताबिक देर रात चोर गाय को चुराकर ले गये, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही थी। मंगलवार को कमर्शियल ग्राउंड के पेड़ में मृत गाय का शव बंधा पाया गया।

आरोप लगाया कि गाय के साथ कुकर्म किया गया है फिर उसकी हत्या कर दी गई है। गाय का मुंह दुपट्टे से बंधा हुआ है और आगे के पैरों को भी पेड़ से रस्सी के सहारे बांधा गया है। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि करीब एक माह पहले बर्रा में एक अधेड़ ने गाय के साथ कुकर्म का प्रयास किया और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जो सोशल मीडिया में वायरल हुई। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने आरोपी बृजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *