ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जालौन में करंट लगने से विद्यालय के प्रधानाचार्य की मौत

एट कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की आधी रात को करंट लगने से प्रधानाचार्य झुलस गए। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एट कस्बे में रहने वाले देवेंद्र कुमार दुबे(55) पिछले दो सालों से सेठ भगवती प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे। आधी रात को जब वे अपने घर पर बैठे थे, तभी अचानक बिजली खराब हो गई। वह इनवर्टर को चेक कर रहे थे, उसी दौरान उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखकर ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *