ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

“यूपी जोड़ो यात्रा” में लोगों से मिले अभूतपूर्व स्नेह व अपनापन से कांग्रेसी उत्साहित

सहारनपुर से लखनऊ तक निकली “यूपी जोड़ो यात्रा” से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। यात्रा के समापन के बाद सोमवार देर शाम गृह जनपद वाराणसी लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने काशी के कोतवाल कालभैरव, बाबा विश्वनाथ, लोहटिया स्थित बड़ा गणेश दरबार में हाजिरी लगाई। देव मंदिरों में हाजिरी लगाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत की।

उन्होंने दावा किया कि मोहब्बत का सन्देश देते हुए सहारनपुर से लखनऊ तक चली यूपी जोड़ो यात्रा के मार्ग में जनमानस का अभूतपूर्व स्नेह व अपनापन मिला । जुड़ने के सफर का यह यात्रा गवाही दे गया कि देश प्रदेश यह कहने-करने का मन बना लिया है कि जुड़ेगा भारत! जीतेगा इंडिया गठबंधन।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से पूरे यूपी जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा के प्रति आमजनों में जनाक्रोश दिखा। कांग्रेस पार्टी के प्रति आमजनमानस का समर्थन व स्नेह इस बात का पुख्ता सबूत है की कांग्रेस के प्रति लोगो का समर्थन बढ़ रहा है। जिसका असर आगामी लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से दिखेगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता भाजपा सरकार को हटाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *