ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर की घटना पर कांग्रेस नेताओं ने रखा उपवास, जताई चिंता

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शनिवार को गांधी उद्यान कचहरी चौराहा पर मणिपुर की हिंसा और अमानवीय घटना को लेकर उपवास पर बैठकर चिंता व्यक्त की। दोषियों को फांसी दिये जाने व मणिपुर में शांति बहाल किये जाने की मांग की।

कांग्रेसियों ने सुबह गांधी उद्यान पहुंचकर प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया के मुख्य आतिथ्य एवं शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उपवास पर बैठ गए।

इस मौके पर पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविन्द्र बबलू, इदरीश खान, बलवान सिंह यादव, सुरेन्द्र सक्सेना, डा.सुनील तिवारी, चौधरी माबूद, सी डी लिटौरिया, आसिया सिद्धिकी, भरत राय, अमीर चंद आर्य, कुलदीप यादव , शबीना व हिना आदि मौजूद रही। अंत मे मणिपुर हिंसा में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन धारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *