ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कॉलेज विद्या की 100 विश्वविद्यालयों से साझेदारी

देश के महत्वपूर्ण ऑनलाइन शैक्षणिक प्लेटफॉर्म कॉलेज विद्या ने महज पांच साल में 100 से ज्यादा विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थान के साथ साझेदारी की है। इनमें मणिपाल यूनिवर्सिटी, अपग्रेड, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, आईआईएम, जैन, आदि शामिल हैं। यह जानकारी कॉलेज विद्या के सह संस्थापक एवं सीईओ मयंक गुप्ता ने दी।

उन्होंने कहा कि कॉलेज विद्या ऑनलाइन शिक्षा के परिदृश्य को बदलने के लिए प्रयासरत है। सबसे बड़ा लक्ष्य समझदारी से फैसले लेने में विद्यार्थियों की मदद करना है। गुप्ता के अनुसार, कॉलेज विद्या की विशिष्ट खूबी है 3सी कार्यप्रणाली। यह नेटवर्किंग की पारंपरिक साइट्स से बेहतर है। कॉलेज विद्या ने अब तक 89,000 से ज्यादा विद्यार्थियों की सही कॉलेज चुनने में मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *