ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने पीएमसीएच के पुनर्विकास कार्य तथा डबल डेकर पुल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल को विश्वस्तरीय अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसमें मरीजों को बेहतर ढंग की आधुनिक तकनीक से युक्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

नीतीश ने कहा कि यहां कार्य करने वाले चिकित्सकों से लेकर कर्मियों तक के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के रहने के लिए भी बेहतर ढंग से छात्रावास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि पहले फेज का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही दूसरे और तीसरे फेज का निर्माण कार्य भी तेजी से पूर्ण करें। जब यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा तो मुझे काफी खुशी होगी। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल का जेपी गंगा पथ और अशोक राजपथ से बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें ताकि मरीजों और उनके परिजनों को पीएमसीएच पहुंचने में कम समय लगे और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने अशोक राजपथ पर बन रहे डबल डेकर पुल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पाटलि पथ पर रुके और अधिकारियों को निर्देश दिया कि पाटलि पथ और नेहरु पथ के बीच सीधा संपर्क बनाने की योजना पर काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *