ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उल्फा-स्व ने फिर दी डीजीपी को चुनौती दी

असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह द्वारा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-स्वाधीन (उल्फा-स्व) को चुनौती दिये जाने के एक दिन बाद आज उल्फा ने फिर से पलटकर चुनौती दी है। उल्फा ने डीजीपी को बिना सुरक्षा के एक सप्ताह के लिए गुवाहाटी में स्वतंत्र रूप से घूमने की चुनौती दी।

उल्फा ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में, डीजीपी को चुनौती देते हुए दो शर्तें रखीं, जिसमें कहा गया है कि जीपी सिंह ने 15 दिसंबर को मीडिया से बात करते हुए उल्फा-स्व को जो चुनौती दी उसे दो शर्तों पर उल्फा-स्व ने स्वीकार किया है। राज्य पुलिस अधिकारियों और कांस्टेबलों के स्थान पर सीआरपीएफ या भारतीय सेना का उपयोग करें। और एक सप्ताह के लिए गुवाहाटी शहर में बिना सुरक्षा के घूमकर दिखाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *