ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक और छात्र ने आत्महत्या की

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गुरुवार को एक छात्र द्वारा किये गए आत्महत्या की गुत्थी सुलझ नही पाई थी कि शनिवार को विश्वविद्यालय के एक और छात्र ने आत्महत्या कर ली। दो दिन के भीतर दो छात्रों द्वारा मौत के गले लगाने से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर में पुलिस बल को तैनात है।

मीरजापुर जिले के रामगढ़ का रहने वाला नीरज सिंह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीटेक का छात्र था । वह विश्वविद्यालय के पास ही सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकीपुर में किराए के मकान लेकर बहन के साथ पढ़ाई कर रहा था। दस दिन पहले बहन गांव गई है। शुक्रवार रात उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । शनिवार सुबह इसकी जानकारी होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही कुलपति सहित मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व आजमगढ़ के फार्मेसी के छात्र विवेक कुमार ने भी विश्वविद्यालय के चरक हाॅस्टल में जहर खाकर आत्महत्या कर लिया था। हालांकि इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *