ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सीएम फ्लाइंग ने यमुनानगर में बिजली चोरी करता पकड़ा निजी स्कूल

एक निजी स्कूल के द्वारा स्कूल परिसर में बनाई गई 14 दुकानों में बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने गुरुवार दोपहर को छापा मारा। जिसमें 10 दुकानों में से चार दुकानों के सब मीटर को स्कूल के मीटर से सप्लाई दी जा रही थी। जबकि छह दुकानों पर सब मीटर भी नही लगे मिलें। मौके पर जांच के लिए बिजली विभाग व निगम अधिकारियों को भी बुलाया गया।

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के जांच अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने शिकायत मिलने पर यमुनानगर के कमानी चौक के नजदीक स्थित शिवशंकर देवी भल्ला हाई स्कूल में छापा मारा। मौके पर पाया कि स्कूल की किराये के लिए बनाई गई 14 दुकानों में से चार दुकानों पर ही किराएदारों ने अपने बिजली के सब-मीटर लगवाए हुए थे। जबकि अन्य 10 दुकानों में से चार दुकानों पर सब-मीटर लगे थे और 6 दुकानों पर सब – मीटर नही लगे हुए थे। स्कूल में लगे मीटर से ही इन चार दुकानदारों को बिजली की सप्लाई दी जा रही थी।

वहीं बिजली विभाग के उप अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के नियम के अनुसार यह सब मीटर नहीं लगा सकते। इन दुकानों में दी जा रही सप्लाई पूर्ण रूप से अवैध है, इसकी जांच की जाएगी।

वही निगम अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि नोटिस के माध्यम से निजी स्कूल संचालक को इन बनाई गई दुकानों की नक्शे के बारे में जानकारी मांगी जाएगी। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। वही स्कूल संचालक व स्कूल प्राचार्य ने पत्रकारों से बातचीत करने से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *