ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार मनोज माथुर के निधन पर संवेदना व्यक्त की

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ पत्रकार मनोज माथुर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा कि मनोज माथुर ने पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। पत्रकारिता में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *