ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खाटू श्याम के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश की जनता के सुख और समृद्धि शांति की कामना की

टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खाटू श्याम दरबार के दर्शन कर टनकपुर में खाटू श्याम मित्र मंडली के तत्वाधान में उत्सव गार्डन में खाटू श्याम जागरण में दीप प्रज्वलित कर प्रतिभाग किया ।

मुख्यमंत्री धामी ने देर शाम खाटू श्याम के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश जनता के सुख और समृद्धि शांति की कामना वहीं दर्शन के तत्पश्चात खाटू श्याम मित्र मंडली द्वारा आयोजित भजन संध्या एवं भव्य खाटू श्याम जागरण में देश के प्रसिद्ध कलाकार राहुल राज म्यूजिकल ग्रुप, मास्टर बॉबी, दिल्ली साक्षी अग्रवाल , राजस्थान अजय सिंह बीकानेर , खाटू श्याम के भजन गाकर दर्शकों का मन मोह लिया।

वहीं बाबा खाटू श्याम जी का जय का उदघोष करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि जो मुझे यहां बाबा के भक्ति में विशिष्ट कार्यक्रम में आने का अवसर प्राप्त हुआ जिससे मुझे यहां बाबा के दर्शन करने का मौका मिला यहां आकर सुखद लग रहा है जितने लोग भी इस दरबार में आए हैं उन्हें भक्ति में रस प्राप्त होगा उन्होंने कहा कि आप सभी पर बाबा की कृपा बनी रहे जिस पर भी बाबा की कृपा होगी वह इस दरबार में दर्शन के लिए आएगा,मुझ पर भी यह कृपा बनी अभी मैं आज इस दरबार में पहुंचा बाबा सभी पर कृपा बनाए रखेंगे राज्य, देश, विश्व का कल्याण करें। उन्होंने कहा कि बाबा की महिमा असीम है मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर से बाबा खाटू श्याम राजस्थान तक बस सेवा का संचालन किया गया है जिससे यहां के भक्तों को बाबा के दर्शन आसानी से हो रहे हैं शीघ्र ही देहरादून से भी बाबा खाटू श्याम के लिए बस सेवा संचालित की जाएगी

 

उन्होंने कहा कि आज मुझे इन्हीं के आशीर्वाद से प्रदेश की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र सिंह मोदी का नौ वर्ष का सफल कार्यकाल रहा है इन 9 वर्षों में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भारत दुनिया का ,श्रेष्ठ, समरथ भारत बनने जा रहा है भारत के प्रति लोगों की श्रद्धा बड़ी है इस क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं टनकपुर से बागेश्वर तक रेल लाइन के निर्माण की कार्यवाही गतिमान है। मां पूर्णागिरि शारदा घाट समेत अनेक मंदिरों का सुंदरीकरण विकास कार्य करने के साथ ही यहां के विभिन्न धार्मिक स्थलों को मानसखन्ड माला में शामिल किया गया है उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि मेला वर्ष भर संचालित किए जाने में भी कार्य हो रहा है टनकपुर में आईएसबीटी पार्किंग निर्माण गेस्ट हाउस निर्माण समेत अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं अन्त में उन्होंने कार्यक्रम आयोजन हेतु सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर रोहिताश अग्रवाल ,मुख्य यजमान महेंद्र बंसल राजीव अग्रवाल संजीव अग्रवाल संजय गर्ग राकेश अग्रवाल अनुज अग्रवाल मनविंदर छाबरा वैभव अग्रवाल राजीव अग्रवाल संजय अग्रवाल पंकज अग्रवाल, मुकेश गोयल, जयश्याम अग्रवाल, सुनील शरन ,गोपाल शरन, दीनदयाल अग्रवाल, रिपुदमन तड़ागी, सहित आदि लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *