ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

15 अगस्त से पहले राजधानी में देर रात चेकिंग अभियान, 30 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई

 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले बीती रात राजधानी पुलिस ने शहर के 8 स्थानों पर ट्रैफिक पॉइंट लगाकर सभी वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने पुलिस महानिरीक्षक रेंज रायपुर रतनलाल डांगी ने जिला पुलिस को निर्देशित किया गया है। इसी के चलते रविवार की देर रात तक चले अभियान में विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब 35 हजार रुपये का समन शुल्क परिशमन किया गया। रात में 12 से 2 बजे के बीच आईजी स्वयं उपस्थित रहकर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्र में चेक पॉइंट लगवा कर कड़ी कार्यवाही करवाई गई।

25 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय भेजा गया।

जांच के दौरान पुलिस ने कुल 25 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय भेजा गया, रात में चली विभिन्न कार्यवाही से असामाजिक तत्वों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा रहा, वहीं आम नागरिकों में इस कार्यवाही को लेकर लोगों में काफी चर्चा रही और आईजी के द्वारा चलाए गए इस अभियान की भरपूर सराहना हुई।

शहर के कुल 8 स्थानों पर ट्रैफिक पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग।

रायपुर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में समस्त थाना प्रभारी एवं ट्रैफिक स्टाफ के द्वारा शहर के कुल 8 स्थानों पर ट्रैफिक पॉइंट लगाकर सभी वाहनों की सघन चेकिंग किया गया।इस दौरान ट्रैफिक नियमों के विरुद्ध चलाए जा रहे वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। ड्रंकन ड्राइविंग (शराब के नशे में वाहन) चलाने वाले के विरुद्ध अभी ब्रेथ एनालाईजार से परीक्षण कर अब तक 30 से अधिक वाहन चालकों पर धारा 185 एमवी एक्ट की कार्यवाही किया गया है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों को चिन्हकित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई हेतु सम्बंधित थाना को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *